उर्वशी ढोलकिया, उर्फ़ ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ की कोमोलिका, हाल ही में संपन्न हुए बिग बॉस 6 की विजेता घोषित हुई।
फाइनल में उर्वशी ने इमाम सिद्दीकी, सना खान, निकेतन मधोक को हराकर 50 लाख रुपये की इनामी राशी प्राप्त करी, यूँ तो 50 लाख की इनाम राशि काफी कम है, पर उर्वशी का नाम एक बार फिर सबकी जुबां पर है।
उर्वशी ढोलकिया, जिनका छोटे परदे पर पहला बड़ा कदम 'कसौटी ज़िन्दगी की' की कोमोलिका के रूप में था, को इनाम राशी के साथ साथ सलमान ने अपने हाथों से एक चमकदार ट्राफी भी दी। दो बच्चों की माँ, उर्वशी ने ग्लेमर की दुनिया में अपना पहला क़दम 16 साल की उम्र में रखा था और आगे चलकर जस्सी जैसी कोई नहीं, शक्तिमान, देख भाई देख जैसे जानेमाने धारावाहिकों में भी काम किया। बिग बॉस 6 में उर्वशी को मिलाकर कुल 20 लोग थे, जिनमे से अंत में बस चार बचे। जहाँ उर्वशी ढोलकिया को विजेता के रूप में 50 लाख रुपये मिले, वहीं इमाम सिद्दीकी जो की उपविजेता रहे, 10 लाख रुपये जितने में सफल हुए। उन्हें 'बेस्ट एंटरटेनर' का इनाम मिला, जिसका काफी श्रेय उनकी ऊटपटांग हरकतों को जाता है।
बिग बॉस 6 को इस बार 'अलग छे' कह कर प्रसारित किया गया था। चूँकि पिछले कुछ सालों में शो की काफी निंदा हुई है, इसलिए निर्माता इस बार कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए इस बार बिग बॉस 6 में नए नियमों, कायदों और यहाँ तक की 'एंटरटेनर ऑफ़ द वीक' नाम के नए इनाम को देखा गया। पर इस साल भी पिछली बार की तरह, सलमान खान ही दर्शकों से लेकर बिग बॉस के सदस्यों तक सबके पसंदीदा रहे।
शो का फाइनल एपिसोड पुरे सीजन के एक रिकैप से शुरू हुआ, जहाँ बिग बॉस ने खुद घर के सारे सदस्यों के अभी तक के सफ़र के बारे में बात करी। उसके बाद सलमान खान ने आकर बारी बारी से सबसे पुछा की उन्हें इस साल का विजेता कौन लगता है, जहाँ इमाम ने खुद का ही नाम लिया वहीं दुसरे सदस्यों ने एक दुसरे का नाम लेना बेहतर समझा। इसके बाद, विशाल और करिश्मा ने स्विमिंग पूल के पास एक डांस परफॉरमेंस किया और याना गुप्ता का एक केज परफॉरमेंस भी हुआ। साथ ही साथ राजीव पॉल को फुसकी बम अवार्ड मिला, वहीं पोपट अवार्ड आशका गोरडिया के पास आया। डेलनाज़ ने जहाँ दूरदर्शन अवार्ड जीता वहीं इमाम को अपने रंग बदलते रहने के लिए अवार्ड दिया गया।
फाइनल के अंत में सलमान खान ने खुद सब सदस्यों के सामने उर्वशी ढोलकिया का नाम लेकर उन्हें विजेता घोषित किया। और जहाँ पिछले साल कसौटी ज़िन्दगी की एक बहु प्रेरणा ने बिग बॉस जीता था, तो इस ये कारनामा कोमोलिका ने कर दिखाया।
Tags:
Celebrity
,
colors
,
Ekta Kapoor
,
Exclusive
,
fun
,
hot
,
humour
,
lol
,
new
,
omg
,
reality TV
,
sexy
,
wow
,
like
,
urvashi dholakia
,
drama
,
viacom18
,
television series
,
Big Boss 6
,
Kasauti Zindagi Ki
Next: Armstrong comes clean!
Previous: आसाराम बापू का बयान: सर्दी के मौसम में निकली बेवकूफी वाली भाप