Blogs

गोल्डन ग्लोब जीत सबको चौंकाया आर्गो ने

Posted January 21, 2013 @ 14:41 pm
by Abhinav Chandel

नया साल और साथ में वही अवार्ड्स का दौर, इस साल के पहले मुख्य अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब, अभी हाल ही में संपन्न हुए। और सबको चौंकाते हुए, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड बेन अफलेक की आर्गो ने जीता।

गोल्डन ग्लोब जीत सबको चौंकाया आर्गो ने

यूँ तो इस बार काफी नामी फिल्में अवार्ड में शामिल थीं, पर सबसे ज्यादा सफल आर्गो और लेस मिस्रेब्ल्स रहीं। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए आर्गो के साथ-साथ जैंगो अनचैंड, आंग ली की लाइफ ऑफ़ पाई, स्टीवन स्पीलबर्ग की लिंकन, बिन लादेन के सर्च मिशन पर आधारित जीरो डार्क थर्टी भी नामांकित थीं, पर अंत में बाज़ी बेन अफलेक की आर्गो ने मारी।


बेन अफलेक ने सबको सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का अवार्ड जीत कर चकित कर दिया। दूसरी तरफ लिंकन, जिससे सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही थी, सिर्फ एक ही अवार्ड जीतने में सफल रही। अभिनेता डेनियल डे-लुइस ने अब्राहम लिंकन के किरदार के लिए सर्वश्रेठ अभिनेता का अवार्ड प्राप्त किया, वहीं सर्वश्रेठ अभिनेत्री का अवार्ड जेसिका चास्तैन को जीरो डार्क थर्टी के लिए मिला। और बड़े नामों में, ऐनी हैथअवे ने लेस मिस्रेब्ल्स में अपने शानदार अभिनय के लिए सहायक अभिनेत्री का अवार्ड जीता।

आर्गो 1980 में ईरान में अमरीकी एम्बेसी पर हुए हमले और ईरान में फंसे अमरीकी एम्बेसी के छह कर्मचारियों को सकुशल वापस निकलने की कहानी है। इस फिल्म में बेन अफलेक ने सीआईए के जासूस टोनी मेंडेज़ की भूमिका अदा की है, जो हॉलीवुड फिल्म बनाने के बहाने ईरान जाता है। आर्गो एक सच्ची कहानी पर निर्धारित है, और आर्गो का गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतना न केवल चौंकाने वाला रहा, बल्कि आर्गो ने होने वाले ऑस्कर अवार्ड से पहले खुद को एक मजबूत दावेदार भी साबित किया। अभी तक लिंकन को इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जा रहा था, पर अब आर्गो ने अवार्ड जीत कर साबित कर दिया की जूरी के दिमाग में क्या है ये कोई नहीं जानता।

बाकी अवार्ड्स में इरफ़ान खान की लाइफ ऑफ़ पाई ने ओरिजिनल स्कोर का अवार्ड जीता, वहीं कुएन्नटिन टरन्टिनो ने जैंगो अनचैंड के लिए ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवार्ड जीता।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स ने एक बात तो साबित करदी की ऑस्कर की दौड़ से पहले ये कहना बहुत मुश्किल है की कौनसी पिक्चर सबसे आगे है। जहाँ लिंकन जैसी सरीखी एतिहासिक फिल्म दर्शकों को अव्वल नज़र आ रही है, वहीं आर्गो ने भी साबित किया कि वह किसी से कम नहीं, और साथ ही साथ जैंगो अनचैंड, जीरो डार्क थर्टी जैसी फिल्मों को भी कम नहीं समझना चाहिए।

290 views

Share:

Your reaction? 18 votes

8

2

1

3

4

Tags: 2013 , Argo , Awards , Ben Affleck , Exclusive , Golden Globes , hollywood , latest , movies , surprise

SELECT distinct nc.`id`,nc.`title`, nc.`summary`,nc.`source`, nc.`image`, nc.`categoryId` ,nc.editorIds ,nc.publishDate,nc.newsFlag,nc.viewCount,nc.likeCount,.nc.disLikeCount FROM news_content nc WHERE nc.site_flag = '3' AND nc.id IN(50228501,50228242,50228222,50228173,50228138,50228111,50227800,50227796) AND status = 1 ORDER BY nc.`id`

Previous: Aamir would've been a tricky sword to use: Kiran

SHOUT-OUTS

Login with any of these accounts for a seamless experience